{"_id":"5ce2d30ebdec2207680ebd77","slug":"155836909116-rampur-hp-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरमंड के टिक्करी कैंची में कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निरमंड के टिक्करी कैंची में कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर ही मौत
रविवार रात निरमंड के टिक्करी कैंची के पास कार खाई में गिरी
शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत टिक्करी कैंची के पास एक आल्टो 800 कार रविवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना निरमंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिक्करी कैंची के समीप रविवार देर रात को एक आल्टो कार संख्या एचपी-42-0842 दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस हादसे में चालक शिवराम (30), पुत्र शाणु राम, गांव जौआ और डाकघर डीम की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार देर रात को शिवराम निरमंड से अपने घर जौआ की तरफ जा रहा था। टिक्करी कैंची के समीप पहुंचते ही चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से 800 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में चालक शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर निरमंड अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने निरमंड अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों में जुटी हुई है।
वहीं इस संबंध में डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने कहा कि हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।