{"_id":"5cc1d7ecbdec221424309024","slug":"15562076649-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक्कर में देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ धरा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टिक्कर में देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ धरा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। टिक्कर उपतहसील के अंतर्गत टांगरी नाला नें पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को देसी कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। बुधवार रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। युवक करीब चार माह पूर्व फेसबुक पर लाइव आकर नशे के कारोबारियों को पकड़ाने को लेकर बडे़-बडे़ दावे भी कर चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिक्कर पुलिस चौकी प्रभारी भागीरथ शर्मा ने अपनी टीम के साथ बुधवार रात टांगरीनाला के समीप नाकाबंदी की हुई थी। लोकसभा चुनावों को लेकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच शरौंथा की तरफ से एक युवक टिक्कर की ओर जा रहा था। पुलिस की टीम को देखकर युवक अचानक पीछे की ओर भागने लगा। पुलिस की टीम ने युवक को पकड़ा। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। युवक की पहचान तुषार चौहान (28) निवासी खांगटा, उपतहसील टिक्कर के रुप में हुई है। युवक देसी कट्टा और कारतूस का कोई भी वैध लाइसेंस नहीं पेश कर सका।
वहीं डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। चार माह पहले युवक फेसबुक पर लाइव आकर नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के दावे कर चुका है। जिसके बाद नशे के कारोबारियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसकी मदद लेने की भी कोशिश की थी लेकिन उस समय युवक पुलिस को नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक भी सुराग नहीं दे पाया था। अब वह स्वयं ही देसी कट्टे और कारतूस के साथ पकड़ा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।