फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बलात्कार के दो दोषियों को 7 साल कैद और 10-10 हजार जुर्माना

बलात्कार के दो दोषियों को 7 साल कैद और 10-10 हजार जुर्माना

Thu, 25 Apr 2019 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
 जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर एट रामपुर की अदालत ने अगवा कर दुष्कर्म करने वाले दो दोषियों को सात साल के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को एक-एक वर्ष का साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

वीरवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर एट रामपुर की अदालत ने दुष्कर्म और अगवा करने वाले दो दोषियों को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने 7 जून 2011 को पुलिस थाना भावानगर में दर्ज मामले को लेकर अपना फैसला सुनाया है। पीड़िता और उसे माता-पिता ने काफनू पुलिस पोस्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 7 जून 2011 को दोषी शांता कुमार गांव और डाकघर कटगांव, तहसील निचार, जिला किन्नौर ने पीड़िता को अगवा कर खेत में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे दोषी रंजीत सिंह गांव और डाकघर कटगांव, तहसील निचार, जिला किन्नौर ने भी पीड़िता के साथ बगीचे में दुष्कर्म किया। इसके बाद मामला पुलिस थाना भावानगर में पहुंचा और दोषियों के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया। इस दोषी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा भी दिया था।
विज्ञापन

अदालत ने दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत 7 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को एक साल का साधारण कारावास भुगतना होगा। वहीं भादंसं की धारा 506 के तहत दोषियों को सात साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। सरकार की ओर से इस मामले की पैरवी जिला न्यायवादी सुरेश हेटा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed