फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   गुम्मा बाजार में आग की भेंट चढ़ी दुकान

गुम्मा बाजार में आग की भेंट चढ़ी दुकान

Sun, 21 Apr 2019 11:28 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा तहसील के गुम्मा बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान जलकर राख हो गई। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान आंका गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित दुकानदार को 15 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुम्मा बाजार में कमलेश, प्रेम, प्रमोद, हीरा सिंह और नारायण ने सुबह करीब पांच बजे गुम्मा बाजार में बुद्धि सिंह पुत्र धंगु राम की दुकान से धुंआ निकलता देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गुम्मा बाजार में अन्य लोगों के दी। बाजार के लोगों ने एकत्रित होकर अपने घरों की टंकियों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


परंतु तब तक दुकान में रखी फोटो स्टेट, लेमिनेशन मशीन, कंप्यूटर, वीडियो कैमरे, स्टेशनरी, पतंजलि के उत्पाद और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि लोगों ने आग को अन्य दुकानों तक फैलने नहीं दिया। आगजनी की घटना से दस लाख रुपये से अधिक के नुकसान का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया है। नायब तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed