{"_id":"5cbb48c3bdec2207143eadad","slug":"155577780116-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू (शिमला)। उपमंडल रोहड़ू के महासू क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। महिला की शिकायत और बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी कल्याण (37) निवासी शिलाई (सिरमौर) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार है।
पुलिस को दिए बयान में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति एक बागवान के पास मजदूरी करता है। वह बगीचे में बने डेरे में रहते हैं। वीरवार रात को उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन
वह अकेली थी। रात करीब 10 बजे आरोपी कल्याण और एक अन्य उसके डेरे में जबरन घुसे और दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
महिला ने इसकी सूचना अपने पति को दी। इसके बाद पुलिस थाना कोटखाई में आपबीती सुनाई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376-डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी ठियोग कुलविंद्र ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने भी गैंगरेप की पुष्टि की है।