फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पोकलैन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

पोकलेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Tue, 02 Apr 2019 10:11 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। भावानगर के नजदीक लुतुक्सा के पास एनएच विस्तारीकरण के चल रहे काम के दौरान पोकलेन की चपेट मेें आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचे पर उक्त व्यक्ति को बेहोशी की हालात में भावानगर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने निजी कंपनी के पोकलेन ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इको स्पोर्ट्स गाड़ी में वेद प्रकाश (48) गांव कश्पो तहसील निचार शिमला में अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए जा रहा था कि भावानगर के नजदीक लुतुक्सा के पास चल रहे एनएच विस्तारीकरण के दौरान की गई ब्लास्टिंग से भारी चट्टानें खिसकगईं। वेद प्रकाश सड़कसे चट्टानें हटाने में लगे सिंगला कंपनी के पोकलेन ऑपरेटर से जल्द सड़क बहाल करने का आग्रह करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक वह खुद पोकलेन के चपेट आ गया। वहां पर अधिक धूल और अंधेरा होने पर लोगों को कुछ देर के बाद पता लगा कि वेद प्रकाश इसकी चपेट में आ गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और वेद प्रकाश को सीएचसी भावानगर में ले गए। इसके उपचार देने के बाद रामपुर खनेरी अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन सीएचसी भावानगर से कुछ दूर जाने के बाद वेद प्रकाश की मौत हो गई। इसके बाद उसे दोबारा सीएचसी भावानगर लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि पोकलेन ऑपरेटर के खिलाफ 336, 304 के तहत मामला दर्ज करके उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed