फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रोहडू में कालेज की छात्रा से जबरन कार में बैठा कर छेडछाड आरोपी गिरफतार

छात्रा को जबरन कार में घसीटा, थाने में पुलिस कर्मियों से मारपीट

Wed, 20 Mar 2019 10:19 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
रोहडू में कालेज की छात्रा से जबरन कार में बैठा कर  छेडछाड आरोपी गिरफतार
सांकेतिक तस्वीर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहडू। रोहड़ू बाजार में व्यक्ति ने दबंगई दिखाते हुए कॉलेज छात्रा को जबरदस्ती कार के अंदर घसीट लिया। छात्रा किसी तरह इसके चंगुल से बची और थाने में शिकायत की। जब व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया तो ये पुलिस कर्मचारियों से उलझ गया। आरोप हैं कि इसने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि सोमवार को जब वह कॉलेज से पैदल शाम के समय समाला की ओर जा रही थी। इसी दौरान समोली गांव के सोनी देष्टा ने उसका रास्ता रोक लिया और कार में घसीट लिया। कार में इसने छेड़छाड़ की। आरोपी के चंगुल से किसी तरह बच कर छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस थाना रोहडू में दर्ज करवाई।
विज्ञापन


शिकायत के बाद आरोपी को जब पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया गया तो उसने थाने में तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस के साथ हाथापाई और छात्रा से छेड़छाड़ करने पर अलग-अलग धाराओं के तहत दो मामले थाने में दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बुधवार को दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामलों की जांच हो चुकी है।


आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले
आरोपी के खिलाफ पिछले महीने ही पुलिस थाने के भीतर तोड़फोड़ करने और पुलिस के जवानों के साथ हाथापाई का मामला दर्ज किया गया था। उससे पहले इसी आरोपी के खिलाफ महिला उत्पीड़न और मारपीट की कई शिकायतें भी पुलिस में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed