फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चुनावों में सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त जांच अभिचान चलाएगी उतराखंड व हिमाचल पुलिस

चुनावों में सीमावर्ती क्षेत्रों में होगी संयुक्त जांच

Fri, 15 Mar 2019 09:38 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। लोकसभा चुनावों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तराखंड और हिमाचल पुलिस की सीमावर्ती थानों की एक संयुक्त बैठक उत्तराखंड के त्यूणी में आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड के अंतर्गत जिला देहरादून-उत्तरकाशी से तथा हिमाचल के जिला शिमला-सिरमौर के सीमावर्ती थानों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने और दोनों राज्यों में ड्रग्स के धंधे पर नकेल कसने को लेकर विस्तृत से चर्चा हुई। बैठक में योजना बनाकर ड्रग्स के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाए जाने पर सहमति बनाई गई। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया कि चुनावों के मद्देनजर सभी बॉर्डर एरिया सीज किया जाएगा। चुनावों तक सभी सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर संयुक्त जांच पड़ताल अभियान चलाए जाएंगे। हिमाचल और उत्तराखंड के चार जिलों की सीमावर्ती पुलिस की यह बैठक बहुत ही सकारात्मक रही है। भविष्य में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उक्त बैठक में डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा, एसएचओ नेरवा प्रदीप ठाकुर, एसएचओ जुब्बल नरेश कुमार, एसएचओ कुपवी रविंद्र, सिरमौर जिला के एएसआई दलीप, उत्तराखंड की तरफ से एसएचओ त्यूणी बीएल भारती सहित मौरी और उत्तरकाशी के पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed