{"_id":"5c7befd9bdec224db8527dc1","slug":"155162629813-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की लडकी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल की लडकी की मौत
विज्ञापन
छह साल की लड़की की मौत
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के तहत शनिवार देर शाम पांच बजे एक लड़की की अचानक गिरने से मौत हो गई है। लड़की को घायल अवस्था में परिजनों ने महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने लड़की की गंभीर हालत देखते हुए शिमला आईजीएमसी रेफर किया लेकिन रविवार सुबह लड़की ने दम तोड़ दिया है। पुलिस नेे धारा174 के तहत मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छह साल की लड़की अनुष्का शर्मा पुत्री विक्रम शर्मा गांव मझेवली तहसील रामपुर को शनिवार देर पांच बजे अचानक गिरने से गंभीर चोटें लगी थीं। परिजनों ने उसे खनेरी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालात गंभीर देखते हुए शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया, लेकिन रविवार सुबह लड़की ने दम तोड़ दिया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।