फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तीन बहनों को भाई सो गया मौत के आगोश में

तीन बहनों से छीन गया इकलौता भाई

Fri, 08 Feb 2019 11:36 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला कार हादसा रोहड़ू के शरोग गांव के रावत परिवार को कभी न भूलने वाले जख्म दे गया। हादसे ने तीन बहनों से इकलौता भाई छीन लिया है। नितिश रावत परिवार का इकलौता बेटा था। जिसकी जान इस हादसे में चली गई है। परिजनों के अलावा तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये बार-बार यही कह रही हैं कि अब रक्षाबंधन पर किसे राखी बांधेंगी। परिजनों ने सोचा भी नहीं था कि उनका इकलौता चिराग उन्हें इस तरह छोड़कर चला जाएगा। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीण इन्हें ढांढस बंधाने पहुंचने रहे हैं।


हादसे के दूसरे मृतक विवेक देष्ठा की मौत से भी नरैण पंचायत के जगाधार गांव में शोक है। विवेक जय सिंह का दूसरा बेटा था। एक बेटा घर में ही रहता है। बुधवार रात को दोनों दोस्त अपने दोस्त के पास केल्टी गए थे। इसी बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे युवक वापस संजौली के लिए चले लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। दोनों दोस्त अपने साथियों के पास वापस नहीं पहुंच पाए। दोस्त से अलविदा कहने के बाद करीब तीन सौ मीटर आगे आने पर कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। नरैण पंचायत के प्रधान नरेश चौहान ने बताया दोनों युवक शिमला में एक संस्थान में कोचिंग एक साथ ले रहे थे। दोनों की मौत पर कोई विश्वास नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed