फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कार दुर्घटनाग्रस्त, वन विभाग के बीओ की मौत

कार दुर्घटनाग्रस्त, वन विभाग के बीओ की मौत

Thu, 31 Jan 2019 09:23 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाना के अंतर्गत एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से वन विभाग के बीओ की मौत हो गई है जबकि एक आरओ और वनरक्षक घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को बिथल-गोधना लिंक रोड पर कार नंबर एचपी 09 बी1029 अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों के दो स्टे वायरों के बीच में लटकी गई। जिसमे राम लाल बतौर वन खंड अधिकारी शिलारू की मौके पर मौत हो गई। मोहन लाल वर्मा पुत्र राम सरण वर्मा गांव शोलाधार डाकघर फागू तहसील ठियोग वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटगढ़ और वनरक्षक हाटू बीट कमलजीत घायल हो गए। सूचना मिलते पुलिस की टीम एएसआई सैंज हेमचंद की अगुवाई में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद वीरवार को परिजनों को सौंपा। आरओ मोहन वर्मा का कुमारसैन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन आरओ कोटगढ़ मोहन वर्मा का था जिसे वनरक्षक कमल चला रहा था। वनरक्षक कमल की हालात गंभीर देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम कुमारसैन चेतना खड़वाल ने कहा कि प्रशासन ने मृत व्यक्ति के परिवार को दस हजार की राहत राशि दी है, जबकि घायलों को इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed