{"_id":"5c42052cbdec2273a339628f","slug":"15478306969-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर-कैंपर की भिड़ंत में चार घायल और दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर-कैंपर की भिड़ंत में चार घायल और दो गंभीर
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाले झाकड़ी के पास नेशनल हाईवे-5 पर टिप्पर और बोलेरो कैंपर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह एक टिप्पर और बोलैरो कैंपर के बीच एनएच-5 झाकड़ी में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलैरो कैंपर के ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में सुनील राणा और पवन चौहान को गहरी चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं अन्य घायल अक्षय कुमार और प्रकाश को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
आईओ विनोद कुमार ने बताया कि यह मामला शुक्रवार सुबह का है। कैंपर में बैठे सभी लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से दो को खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों गाड़ियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन