फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ज्यूरी में चोरों ने उड़ाए क्रेश बेरियर, पुलिस ने दबोचे चोर

ज्यूरी में चोरों ने उड़ाए क्रैश बैरियर, पुलिस ने दबोचे चोर

Sat, 19 Jan 2019 12:11 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में नेशनल हाईवे से तीन चोरों को पुलिस ने चोरी के सामान सहित रामपुर में धर दबोचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पांच में कटिंग के चलते ये क्रैश बैरियर खोल कर सड़क के किनारे रखे थे, जिसे बुधवार रात को चोरों ने नेशनल हाईवे से चोरी कर लिया था। नेशनल हाइवे प्राधिकरण ज्यूरी के जेई उमेश लारजू ने इसकी लिखित शिकायत ज्यूरी पुलिस चौकी में की। पुलिस ने रामपुर में नाका लगाकर तीनों आरोपियों को सामान सहित पकड़ लिया है। आईओ मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को सामान चोरी हुआ और रात को ही उन्हें रामपुर पुलिस ने नाके में पकड़ लिया था। उसके बाद जेई नेशनल हाईवे ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इन क्रैश बैरियरों की कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई जा रही है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed