फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पटिनल हादसे ने खोली प्रशासन और 10

पटिनल हादसे ने खोली प्रशासन की पोल

Sat, 29 Dec 2018 11:00 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सड़क हादसे में दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और गंभीर रूप से घायल बेटी को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो सिविल अस्पताल ठियोग से बुलाई गई 108 के खस्ताहाल टायर और बैटरी में खराबी आने से काफी परेशानी हुई। फिर 102 एंबुलेंस सेवा में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल को ठियोग में प्राथमिक उपचार देने के बाद शिमला रेफर किया गया है। इएमई सचिन पटियाल के अनुसार 108 अब दुरुस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार जिस जगह यह हादसा पेश आया, यहां पहले भी कई हादसे पेश आ चुके हैं। बावजूद इसके सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं कर पाया। ठियोग के सुरेश ठाकुर के अनुसार कई बार इस ज्वलंत मांग को रखा गया, लेकिन कोई कार्य नहीं हो पाया। यदि यहां क्रश बैरियर लगा होता तो यह हादसा टल सकता था। हादसे के दौरान कार में बेेटा नहीं था। वह अपनी मासी के साथ मंदिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed