फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खनेरी मे पुलिस ने 2 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवा धरे

खनेरी में पुलिस ने चिट्टे के साथ दो धरे

Fri, 28 Dec 2018 11:35 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगते खनेरी में रामपुर पुलिस ने बुधवार देर रात दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात को पुलिस खनेरी पैट्रोल पंप के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां से दो युवक गुजर रहे थे जो पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों से तलाशी ली तो 2 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने अक्षय कुमार (26), निवासी खनेरी तहसील रामपुर और विद्या नेगी (29), निवासी ठंगी, तहसील मूरंग से 2 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि पुलिस ने गश्त के दौरान खनेरी के पास दो युवकों से 2 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed