{"_id":"5c2500c9bdec2256e741baef","slug":"15459289384-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ खेलने जा रहा नौ साल का बालक सतलुज में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त के साथ खेलने जा रहा नौ साल का बालक सतलुज में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। सतलुज नदी में डूबने से नौ साल के बालक की मौत हो गई। भावनगर में नौ साल का ध्रुव खेलने के लिए मैदान की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पैर फिसलने से सतलुज नदी में जा गिरा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ध्रुव अपने दोस्त के साथ सतलुज नदी के नजदीक खेल मैदान की ओर जा रहा था। इसी बीच इसका पैर फिसलने से वो नदी में गिर गया। देर शाम घरशू निवासी देवी ने पुलिस थाना भावानगर में सूचना दी कि ध्रुव क्वार्टर में नहीं है। ध्रुव भावानगर में बिजली बोर्ड के ब्लॉक नंबर 25 में अपने परिवार के साथ रहता था। सूचना पर पुलिस दल क्वार्टर में पहुंचा। यहां ध्रुव केदोस्त ने पुलिस को बताया कि ध्रुव के साथ मैदान जा रहा था। इसी दौरान ध्रुव का पैर फिसल गया और वो नदी में गिर गया। पुलिस टीम इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस को ध्रुव का शव पानी में मिला। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और सीएचसी भावानगर में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ध्रुव के पिता भावानगर में बिजली बोर्ड में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत हैं। वे घटना के दौरान ड्यूटी पर थे और मां बाजार गई थी। उधर, एसएचओ भावानगर राजेश पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन