फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शराब पीकर हुडदंग मचाने पर पर हवालात पहुंचा ठेकेदार

शराब पीकर हुडदंग मचाने पर पर हवालात पहुंचा ठेकेदार

Wed, 11 Jul 2018 09:32 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत्त युवक ने एक घंटे रोके रखा यातायात
विज्ञापन

शिमला-खड़ापत्थर सड़क पर निहारी के समीप लगा जाम
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई। शिमला-खड़ापत्थर सड़क पर निहारी के समीप शराब पीकर एक युवक ने करीब एक घंटे तक खूब हुड़दंग मचाया। बीच सड़क में पिकअप खड़ी किए जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस सहित कई निजी वाहन करीब एक घंटे तक फंसे रहे। आखिर पुलिस के पहुंचने पर हुड़दंगी की रात कोटखाई थाने में कटी।

मामला मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे का है। तहसील जुब्बल के कठासू गांव निवासी रसपाल जस्टा ने नशे में धुत्त होकर सड़क के बीचोंबीच अपनी पिकअप खड़ी कर दी। इस बीच जब रोहडू के डीएसपी अनिल शर्मा शिमला से रोहड़ू की ओर आ रहे थे तो जाम देखकर उन्होंने उसे खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन नशे में धुत्त युवक डीएसपी के साथ भी उलझ पड़ा। इसकी सूचना कोटखाई पुलिस थाने में दी गई। कोटखाई से पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को सीआरपीसी की धारा 107,150 के तहत गिरफ्तार किया गया और पिकअप को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में कोटखाई के थाना प्रभारी परमजीत सैन ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त था। उसने निहारी के समीप मुख्य सड़क पर जाम लगाया हुआ था। डीएसपी रोहड़ू ने उसको समझाने की कोशिश की तो वे उनसे और उनके स्टाफ से भी उलझ गया। बुधवार को आरोपी को ठियोग न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से आरोपी को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed