{"_id":"5ae332f94f1c1b85028b6cf5","slug":"151524839161-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटाड़ा में चार कमरों का मकान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुटाड़ा में चार कमरों का मकान जला
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
तहसील के तहत कुटाड़ा में शुक्रवार दोपहर बाद आग से चार कमरों का घर जल कर राख हो गया है। घर में मकान मालिक के नेपाली मजदूर रहते थे। एसडीएम बीआर शर्मा ने टीम को नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर भेज दिया है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय मच्छान के घर में आग लगी। आग की सूचना के बाद रोहड़ू से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले घर जल चुका था। रोहड़ू के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विजय मच्छान निवासी कुटाड़ा का घर एकांत में बना था। आग को आगे फैलने से रोका गया। घर के चार कमरे में मजदूरों का सामान था, जो जल गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मौके पर नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम पहुंच गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।