फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पब्बर नदी में मिले दो युवकों के शव, एक लापता

पब्बर नदी में मिले दो युवकों के शव, एक लापता

Sat, 16 Jun 2018 08:13 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। उत्तराखंड के सनेल में लापता दो युवकों के शव पब्बर नदी में मिले हैं। तीसरे युवक की तलाश के लिए शनिवार को गोताखोर, पुलिस व स्थानीय लोग दिन भर जुटे रहे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए उत्तराखंड के पुरोला भेजे गए। लापता युवकों को ढूंढने के लिए शनिवार को सुबह से तलाशी अभियान शुरू हो गया था।

स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर नदी के बीच में पत्थरों के साथ फंसा देखा। सूचना के बाद तैराकों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान चिड़गांव तहसील के दली गांव निवासी मंजीत सिंह (28) पुत्र प्रेम नाथ के रूप में हुई है। इसके बाद गोताखोरों ने सनेल में जिस स्थान पर लापता युवकों के कपड़े व बूट मिले थे, वहां से दूसरे शव को निकाला, जिसकी पहचान जुब्बल तहसील की झगटान पंचायत के कोठू निवासी सुरेंद्र (38) पुत्र राम लाल के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही कि तीनों युवक पब्बर नदी में दिन के समय त्यूणी से लौटते समय नहाने गए होंगे। पानी अधिक होने के कारण तीनों डूब गए। बताया जा रहा है कि तीनों वीरवार को घर का सामान लेने के लिए उत्तराखंड के त्यूणी को पिकअप लेकर निकले थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे से जब परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद शाम के समय गांव के लोग तलाशी के लिए त्यूणी की ओर निकले तो हिमाचल की सीमा सनेल से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क के किनारे उनकी पिकअप खड़ी मिली। नदी के किनारे उनके कपड़े, जूते, मोबाइल और रुपये मिले थे। उधर, डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा, उत्तराखंड से डीएसपी बड़कोट शनिवार को मौके पर डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चला जाएगा। प्राथमिक जांच में पानी में डूबने से मौत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed