फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कार्रवाई के डर से नाले में फेंक दिए 35 स्लीपर

कार्रवाई के डर से नाले में फेंक दिए 35 स्लीपर

Mon, 22 Jan 2018 10:15 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के डर से नाले में फेंक दिए 35 स्लीपर
लकड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
कोटखाई (रोहड़ू)। हिमरी वन बीट के अंतर्गत पेड़ कटान मामले में वन विभाग ने सोमवार को भड़ेच गांव में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान वन विभाग को कथरोट नाले में देवदार के आठ फीट लंबे देवदार के 35 स्लीपर मिले। विभाग की कार्रवाई के डर से रात को ही किसी ग्रामीण ने स्लीपरों को नाले में फेंक दिया। वन विभाग ने स्लीपरों को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग अभी भी सर्च अभियान जारी रखेगा। विभाग को उम्मीद है कि शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने सोमवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी श्यामानंद की अगुवाई में भड़ेच गांव में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ महासू बीट के वन खंड अधिकारी धर्म सिंह तथा गवाच बीट के वन खंड अधिकारी मोहन लाल भी मौजूद थे। सर्च अभियान के दौरान गांव से कुछ बरामद नहीं हुआ। लेकिन गांव के पास कथरोट नाला से वन विभाग को देवदार के 35 स्लीपर मिले। स्लीपरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। विभाग को शक है कि किसी व्यक्ति ने सर्च अभियान के डर से स्लीपरों को रातोंरात नाले में फेंक दिया है। ऐसे में वन विभाग का सर्च अभियान आगे भी जारी रखेगा।
विज्ञापन


अभी लकड़ी की और बरामदगी शेष : श्यामानंद
वन परिक्षेत्र अधिकारी श्यामानंद ने बताया कि 35 स्लीपरों को बरामद किया गया है। वन विभाग सर्च अभियान जारी रखेगा। अभी और भी लकड़ी बरामद की जानी है। पेड़ कटान के आरोपी शीघ्र ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed