{"_id":"5a071da74f1c1b70548bc74c","slug":"141510415783-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरा के पास बोलेरो गिरी, एक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरा के पास बोलेरो गिरी, एक मौत
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाकड़ी के गौरा में जीप
लुढ़की, चालक की मौत
रामपुर आ रहा गाड़ी का मालिक जमीत सिंह बना हादसे का शिकार
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
झाकड़ी थाना के अंतर्गत गौरा में एक बोलेरो पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे बोलेरो पिकअप एचपी 06ए -7693 गौरा से रामपुर की तरफ आ रही थी। गौरा से कुछ ही दूरी पर जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ग्रामीण आवाज सुन कर घटना स्थल की ओर दौड़े। झाकड़ी थाने को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही झाकड़ी से एसएचओ श्याम लाल पुलिस दल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। एसएचओ श्याम लाल ने बताया कि गाड़ी का मालिक चालक जमीत सिंह पुत्र ईश्वर सिंह करतोट की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीन सौ मीटर खाई से ग्रामीणों की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा। उधर, डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है।
मोहन मेहता