{"_id":"5ba11cf5867a557f6a2a39cf","slug":"131537285365-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोलिंग खड्ड में पैर फिसलने से गिरे मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोलिंग खड्ड में पैर फिसलने से गिरे मजदूर की मौत
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलिंग खड्ड में गिरने से मजदूर की मौत
पोस्टमार्टम के बाद शव भाई को सौंपा, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)। पुलिस थाना टापरी की चोलिंग खड्ड में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम एक निजी कंपनी में कार्यरत मजदूर पैर फिसलने के कारण चोलिंग खड्ड में जा गिरा। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी उसके दो साथियों ने पुलिस थाना टापरी को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर नारायण सिंह, थाना प्रभारी अमर सिंह मेहता, मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह और सोमराज घटनास्थल पर पहुंचे। कंपनी के मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत छोल्तू जेएसडब्ल्यू अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर की पहचान दिनेश राणा (25), पुत्र रामदास राणा, निवासी कृष्णापुर, वार्ड नंबर 4, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक का शव उसके भाई भजन सिंह को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रिकांगपिओ धनसुख दत्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच में मजदूर की मौत पैर फिसलने के कारण हुई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।