{"_id":"5a6c90d14f1c1b4d588b4feb","slug":"131517064401-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंज में 360 ग्राम चरस के साथ धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंज में 360 ग्राम चरस के साथ धरा
Updated Sat, 27 Jan 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते सेंज में पुलिस ने एक व्यक्ति को 360 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। डीएसपी तिलक राज ने मामले की पुष्टि की। कहा कि 25 जनवरी की रात छैला चौकी के प्रभारी पुरुषोत्तम चंद अपनी टीम के साथ रोजमर्रा की तरह गश्त पर थे। इस दौरान छैला से सेंज की ओर एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग का लिफाफा लेकर पैदल जा रहा था।
गश्त को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे 360 ग्राम चरस के साथ लिया। आरोपी की पहचान सुमेश वर्मा, निवासी गांव थानादार, डाकखाना चनैर, तहसील ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से बरामद चरस को सील बंद कर कोर्ट में पेश कर दिया है। कोर्ट से आरोपी को 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है। डीएसपी ने बताया कि चरस तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने खासी मुहिम चला रखी है।