फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   निजी होटल में लगी आग, एक दुकान भी जली

निजी होटल में लगी आग, एक दुकान भी जली

Wed, 24 Jan 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
निजी होटल में लगी आग, एक दुकान भी जली
अाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर बुशहर। शहर के वार्ड नंबर तीन में बुधवार सुबह एक निजी होटल में आग लग गई। एक कपड़े की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। इसके अलावा आसपास के कई घरों के शीशे भी चटक गए। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। हादसे में होटल मालिक कृष्ण कुमार खिंगटा के दो कमरे, ओपी सन्स राकेश की रेडीमेड कपड़ों की दुकान और रमीला के स्टोर को नुकसान पहुंचा है। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे गांधी पार्क के साथ लगते एक निजी होटल से लोगों ने धुआं उठते देखा। कुछ ही देर बाद होटल में रखा सिलिंडर भी फटा गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने से साथ लगते सभी घरों में रहने वाले लोग भी सहम गए और मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते निजी होटल से होती हुई आग साथ की दुकानों में भी पहुंच गई। हालांकि तब तक अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया था। होटल की ऊपरी मंजिल में बने रेस्टोरेंट के कमरे और एक स्टोर आग की चपेट में आ चुके थे। सबसे ज्यादा नुकसान होटल और कपड़ों की दुकान को हुआ है। इस भवन में नगर परिषद की चार दुकानें और स्टोर किराये पर दिए गए हैं। प्रशासन ने अग्निकांड के प्रभावितों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है। सूचना मिलते ही विधायक नंदलाल और एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, इस बारे में एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि अग्निकांड के प्रभावितों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed