फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शातिरों ने खाते से उड़ाए 34 हजार रुपये

शातिरों ने खाते से उड़ाए 34 हजार रुपये

Sat, 23 Dec 2017 07:02 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
शातिरों ने खाते से उड़ाए 34 हजार रुपये
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा स्थिति यूको बैंक की शाखा में एक व्यक्ति के खाते से शातिरों ने करीब 34 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। शातिरों ने खाताधारक से फोन पर बैंक अधिकारी बनकर बात की। डेबिट कार्ड का पासवर्ड नंबर मांगा। पासवर्ड नंबर देने के कुछ मिनटों बाद खाते से नकदी साफ हो गई। खाताधार की ओर से पुलिस में शिकायत पत्र दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार तरशाणु गांव निवासी विनिया मीन के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया। अज्ञात कॉल मोबाइल नंबर +918651015729 से की गई थी। फोन पर शातिरों ने विनिया मीन को बताया कि वह बैंक का अधिकारी बोल रहा है। आप के फोन पर बैंक की ओर से एक छह अंकों का पासवर्ड भेजा गया है, वह शीघ्र नोट करवाओ। जब तक आप पासवर्ड नोट नहीं करवाएंगे आप का डेबिट कार्ड मान्य नहीं होगा। गुज्जर समुदाय के भोले भाले व्यक्ति ने शातिरों की बातों में आकर अपने डेबिट कार्ड का पासवर्ड दे दिया। पासवर्ड देने के बाद कुछ ही मिनटों में विनिया मीन के मोबाइल पर उसके खाते से 29 हजार 999 रुपये निकाले जाने का मेसेज आ गया। खाते से रकम निकलने पर उसका माथा ठनका व वह बैंक की ओर दौड़ा। जब तक वह बैंक में पहुंचा तब तक शातिरों ने उसके खाते से चार हजार रुपये और उड़ा लिए। अब उसके खाते में मात्र छह हजार रुपये ही बचे थे। उसने आनन फानन बैंक की शाखा में पहुंच कर सबसे पहले अपने खाते को लॉक करवाया। इस प्रकार उसके खाते में बचे छह हजार रुपये तो लूटने से तो बच गए। लेकिन तब तक वह 34 हजार रुपये से हाथ धो चुका था। उधर, एसएचओ नेरवा फूल चंद ने बताया कि विनिया मीन ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति कॉल कर खाते की निजी जानकारी मांगे अथवा किसी भी प्रकार की लाटरी लगने की बात कहे तो ऐसी कॉल अथवा मैसेज को कोई भी अहमियत ना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed