{"_id":"5ab508ce4f1c1b68248b6da4","slug":"11521813710-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की भेंट चढ़े मजदूरों के 12 शेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग की भेंट चढ़े मजदूरों के 12 शेड
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के वांगतु के पास शुक्रवार दोपहर एलएनटी कंपनी के लेबर कैंप में अचानक आग भड़क गई। इससे कंपनी में कार्यरत मजदूरों के 12 शेड जल गए, जिससे करीब 100 मजदूरों से उनकी छत छिन गई है। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते मजदूरों का शेड में रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले के वांगतु में निर्माणाधीन वांगतु पुलिंग स्टेशन में कार्यरत मजदूरों के लेबर कैंप में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना एलएनटी के सुरक्षा कर्मी भगत राम ने कंपनी प्रबंधन को दी। कंपनी प्रबंधन ने पुलिस थाना भावानगर को सूचित किया। थाना प्रभारी इंद्र सिंह, एएसआई संदीप, सिपाही सुधीर, संदीप की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, जेएसडब्लयू टापरी और एनजेपीसी के दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एलएनटी कंपनी में कार्यरत मजदूर धनातर सिंह, फलेल सिंह, जगमोहन सिंह, मोहम्मद अयुल अली, अब्दुल हाकीम, वकर अली आदि ने कहा कि आग से 100 मजदूरों को भारी नुकसान हुआ है। उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। एसडीएम भावानगर घनश्याम शर्मा ने घटना की पुष्टि की। कहा कि प्रशासन की तरफ से राहत के तौर पर मजदूरों को एक सप्ताह के लिए जेएसडबल्यू टापरी, एनजेपीसी नाथपा और नजदीक विद्युत बोर्ड के कमरों में स्थानांतरित किया गया है। उधर, डीएसपी किन्नौर मनोज कुमार ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। प्राथमिक जांच में तो आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।