{"_id":"5a6499ce4f1c1b82268b5852","slug":"11516542414-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनोड़ा में आग से सैकड़ों पेड़-पौधे झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनोड़ा में आग से सैकड़ों पेड़-पौधे झुलसे
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। एक तरफ क्षेत्र में सूखा पड़ रहा, वहीं दूसरी ओर आग से जंगल जल रहे हैं। आनी क्षेत्र में इन दिनों शरारती तत्वों की ओर से जंगलों में आग लगाई जा रही है। इससे करोड़ों की वन संपदा नष्ट हो रही है। शनिवार शाम से आनी के साथ लगते कराना पंचायत के तनोड़ा जंगल में किसी ने आग लगा दी। इससे सैकड़ों हरे-भरे पेड़, पौधों सहित वन प्राणियों को नुकसान हुआ।
कराना गांव के लोगों ने तीन घरों और घास की टोलियों को आग में जलने से मुश्किल से बचाया। हालांकि कई जीव-जंतु भी आग की भेंट चढ़ गए। सूखे के कारण आग तेजी से फैल रही है। लोगों ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीण छुंबल राम, युवक मंडल के अध्यक्ष एचके शर्मा, बीओ सोहन लाल, वनरक्षक, रमेश कुमार, अंकुश, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, केहर सिंह, सतपाल, पंकज, देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, युवा भारत अध्यक्ष दीवान राजा के साथ कमेटी प्रभारी हरि भजन, चेत राम, लगनी राम, राम सिंह, राज कुमार ने घरों को जलने से बचाया। उधर, डीएफओ लूहरी वीके अग्रवाल ने कहा कि जल्द आग को काबू करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कहा कि वनों का जलना बहुत ही दुखद है। वन हमारी अमूल्य संपत्ति है। कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से लोगों से बार-बार आग नहीं लगाने की अपील की जा रही है।