{"_id":"5a4f7d4a4f1c1b48198b4fca","slug":"11515158858-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख की पेयजल पाइपें चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लाख की पेयजल पाइपें चोरी
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
Gas Pipe Line
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई (रोहड़ू)। निहारी के पास सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 157 पाइपेें चोरी होने का मामला सामने आया है। पाइपों की निगरानी के लिए विभाग की ओर से एक चौकीदार भी तैनात किया गया था। बावजूद इसके चोरों ने करीब चार लाख की रुपये की पाइपें उड़ा ली हैं। इससे चौकीदार भी सवालों के घेरे में आ गया है। विभाग की ओर से पुलिस थाना कोटखाई में चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएच विभाग की ओर से निहारी में जल भंडारण टैंकों के पास चार इंच की 140 पाइपें व पांच इंच की 17 पाइपें रखी गई थी। इन पाइपों का इस्तेमाल कोटखाई बाजार को पेयजल सप्लाई देने वाली योजना में किया जाना था। पाइपों की निगरानी के लिए मौके पर चौकीदार भी विभाग की ओर से तैनात किया गया था। लेकिन बुधवार रात चोरों ने पाइप पर हाथ साफ कर दिया। पाइपों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। पाइपों की चोरी के मामले में चौकीदार पर सवाल उठ रहे। विभाग की ओर से चौकीदार पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। आईपीएच विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर भी छानबीन कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। पुलिस ने चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता हरमेश भाटिया ने बताया कि पाइपों की निगरानी के लिए चौकीदार तैनात किया गया था। फिर भी पाइपों की चोरी हुई है। इसलिए विभाग अपने स्तर पर चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई करेगा। चोरी का मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया है। पलिस थाना कोटखाई के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।