{"_id":"5a5613b84f1c1b5f078b5b02","slug":"111515590584-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लोआ में राते को उड़ाया चालू ट्रांसफार्मर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लोआ में राते को उड़ाया चालू ट्रांसफार्मर
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत ब्लोआ में मंगलवार देर रात चोरों ने पेयजल योजना के लिए लगाया एक ट्रांसफार्मर ही उड़ा लिया। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी सूचना बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे मिली। मौके पर गई विद्युत बोर्ड की टीम देख कर हैरान हो गई कि 13 क्विंटल का भारी भरकम चालू हालत में लगा ट्रांसफार्मर कैसे चोरी हो गया।
चालू हालत में चोरी ट्रांसफार्मर पर सवाल उठ रहे। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। मामले की शिकायत को लेकर पुलिस थाना ठियोग में रपट दर्ज कर दी गई है। थाना प्रभारी ठियोग संतोष कुमार ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रांसफार्मर की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। 250 किलोवॉट का यह ट्रांसफार्मर चोरी होने से टिक्कर-आलो पेयजल योजना से लाभान्वित होने वाले हजारों ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। टिक्कर आलो पेयजल योजना ठप हो गई है। उधर, विद्युत बोर्ड के एसडीओ जीवन लाल शर्मा ने कहा कि उन्हें ट्रांसफार्मर चोरी होने की सूचना बुधवार सुबह मिली। इसके बाद पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी अपने स्तर पर भी चोरी की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की है कि यदि उन्हें चोरी के बारे में पता चले तो बोर्ड को सूचित करें।