फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर किया दराट से हमला, गंभीर

एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर किया दराट से हमला, गंभीर

Wed, 07 Feb 2018 09:43 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर किया दराट से हमला, गंभीर
भावानगर/सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के काफनू में निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट के कार्यस्थल पर मंगलवार रात करीब नौ बजेे प्रोजेक्ट आवसीय परिक्षेत्र में दो मजदूरों में मारपीट हुई। एक मजदूर ने दूसरे मजदूर को दारट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भावानगर लाया गया। यहां से उसे रामपुर रैफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को काफनू में निर्माणाधीन परियोजना में कार्यरत दो मजदूरों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच खूब लात-घुसे चलें। ऐसे में एक ने दूसरे मजदूर पर तेज दराट से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि मदन ने नेत्रा रावत को लात और घुसे मार कर क्वार्टर से नीचे गिरा दिया। इसके बाद मदन ने नेत्रा रावत को तेज दराट से वार कर घायल किया। घायल मजदूर को कंपनी प्रबंधन और अन्य मजदूरों ने रात को ही उपचार के लिए सीएचसी भावानगर लाया। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रैफर कर दिया। थाना प्रभारी भावानगर इंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कटगांव रोशन लाल, सिपाही नरेंद्र कुमार की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने आरोपी नेपाली मूल मजदूर मदन के खिलाफ 341,323 के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी भावानगर मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed