फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   करोड़ों की फर्म है, एक करोड़ देगा तो क्या फर्क पड़ेगा

करोड़ों की फर्म है, एक करोड़ देगा तो क्या फर्क पड़ेगा

Thu, 11 Jan 2018 07:05 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर की नामी फर्म के मालिक से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले मुख्य आरोपी लील बहादुर ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के पास कबूला कि उसने व्यापारी से इसलिए फिरौती मांगी थी कि वह करोड़ों की फर्म का मालिक है, अगर वह करोड़ों रुपये में से उसे एक करोड़ रुपये की रकम फिरौती के रूप में दे देगा तो उसका क्या जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार रामपुर के व्यापारी को धमकी देने वाला मुख्य आरोपी लील बहादुर शहर में पल्लेदार (लेबर) का काम करता है। धन के लालच में उसने व्यापारी को धमकी भरा पत्र लिखकर फिरौती मांगने का मन बनाया और व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती मांगने के लिए दो पत्र दिए। हालांकि पुलिस ने व्यापारी के कहने पर मामला दर्ज किया और उसके दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस छानबीन में जब पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया तो मुख्य आरोपी की तलाश नए सिरे से शुरू की गई। इस बीच व्यापारी से कहा गया कि वह फिरौती की राशि लेकर शिंगला के फैनीधार पहुंचे। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को काबू किया और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यह बात जानता था कि फर्म के मालिक के पास करोड़ों रुपये हैं। उसे मोटी रकम मिल जाएगी। यह सोचकर उसने व्यापारी को अपना निशाना बनाया। बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी से यह भी पूछा कि उसने धमकी भरा पत्र लिखने के लिए किससे पेन मांगा, उसने पुलिस को बताया कि उसने बाजार से लाल स्याही का पेन खरीदा और इसी से धमकी भरे पत्र लिखे, ताकि व्यापारी डरकर फिरौती की राशि देने को राजी हो जाए। जिस दुकान से यह पेन खरीदा गया है, पुलिस आरोपी को उस दुकान पर भी ले गई, ताकि सच का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed