{"_id":"5ff4743c8ebc3e32c13394c6","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3567654160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में निजी होटल से अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में निजी होटल से अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड के पांगी में पुलिस ने होटल में दबिश देकर 6 हजार मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम को किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि पांगी स्थानीय बाजार के साथ लगते बस अड्डे के नजदीक एक होटल में शराब बेचने का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही रिकांगपिओ पुलिस की टीम ने एएसआई रिकांगपिओ नरेंद्र कुमार कौंडल की अगुवाई में मुख्य आरक्षी कुलदीप डोगरा, अश्वनी कुमार, प्रवीण कुमार और आरक्षी विशाल की टीम ने एक होटल में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 6 हजार एमएल देसी शराब, ऊना नंबर 1 बरामद की है। आरोपी की पहचान दीनानाथ नेगी, पांगी निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस ने पांगी में एक निजी होटल व्यवसायी से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।