{"_id":"5fcfb1b58ebc3ecfe63a2720","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3539071126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा चिट्टा और चरस, छह लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा चिट्टा और चरस, छह लोगों पर केस
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। गत रात ठियोग पुलिस ने थाना के तहत आने वाले विभिन्न स्थानों में नाके और गश्त लगाकर 80.56 ग्राम चिट्टा और 165 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत छह लोगों पर मामले दर्ज किए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
जिला शिमला में सफेद नशे का काला कारोबार अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन चिट्टे के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऊपरी शिमला की स्मार्ट पुलिस ने एक ही रात में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामलों में कार्रवाई की है। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि रोजमर्रा के नाके के दौरान सोमवार रात को कार संख्या डीएलआई आरटीबी 2678 को तलाशी के लिए रोका। कार में सवार पंकज कुमार पुत्र रविंद्र कुमार, निवासी शताब्दी नगर, मेरठ और कार में सवार विशाल चौहान पुत्र पुवहारी प्रसाद, निवासी विकास नगर, वेस्ट दिल्ली को पुलिस ने 51.30 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा। वहीं, पुलिस ने उनसे 54 हजार रुपये की नकद राशि भी बरामद की है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान नंगल देवी संपर्क मार्ग पर सुरेश, पुत्र वीर बहादुर को पैदल चलते हुए तलाशी के लिए रोका। सुरेश ने हाथ में लिफाफा पकड़ा था, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को लिफाफे से 165 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने नेपाली मूल के आरोपी सुरेश जो चियोग में काम करता है, उसे गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, तीसरे मामले में पुलिस ने ठियोग के रहीघाट में त्रिलोक चंदेल के घर में किराये पर रह रहे प्रांशुल के कमरे पर दबिश दी। यहां पुलिस ने चरण सिंह पुत्र पहल सिंह, निवासी उत्तम नगर दिल्ली, विकास कंवर, पुत्र गुमान सिंह, निवासी खलाशी, ठियोग और मनोज वर्मा, पुत्र नारायण सिंह, गांव मझार, ठियोग से 29.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने सभी छह लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।