{"_id":"5f58fe258ebc3e61563621ef","slug":"crime-rampur-hp-news-sml344565410","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराला से बनारस भेजा सेब से लदा ट्रक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराला से बनारस भेजा सेब से लदा ट्रक गायब
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग की सेब मंडी पराला से बनारस भेजा एक ट्रक निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंचा है। आरोप है कि ट्रक चालक उसे लेकर फरार हो गया है। इस संबंध में पुलिस चौकी छैला में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक 397 सेब की पेटियों से लदा ट्रक लेकर चालक फरार हो गया है। उपमंडल ठियोग की सेब मंडी पराला से 2 सितंबर को बनारस के लिए एक ट्रक संख्या एचआर 3962 में 397 सेब की पेटियां भेजी गई थीं, लेकिन आज दिन तक ट्रक बनारस नहीं पहुंचा है। इस संबंध में मुकंद लाल चौहान पुत्र हरि राम चौहान, निवासी जुब्बल, जिला शिमला ने पुलिस चौकी छैला में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जबकि, ट्रक चालक लखविंदर सिंह का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 407 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ट्रक चालक पुलिस की गिरफ्त में होगा।