{"_id":"5e8b47998ebc3e72b7540c9f","slug":"crime-rampur-hp-news-sml329718830","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन में होने के बावजूद रिकांगपिओ चला गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन में होने के बावजूद रिकांगपिओ चला गया चालक
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। थाना कुमारसैन के तहत एक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन पर 14 दिनों के लिए रखा था, लेकिन वह घर से बाहर निकल गया। जिस पर कुमारसैन अस्पताल की डॉक्टर ने लिखित शिकायत पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार 25 मार्च को एक व्यक्ति बिहार से कुमारसैन आया था। 30 मार्च से 13 अप्रैल तक कोरोना वाइरस महामारी के चलते घर में रहने और किसी से भी नहीं मिलने को कहा गया था। वहीं कोरोना महामारी से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए और उसकी रोज की रिपोर्ट ली जा रही थी। लेकिन, उक्त व्यक्ति 31 मार्च को बिना बताए अपने ट्रक को लेकर रिकांगपियो चला गया। थाना प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के बाद उक्त व्यक्ति की तलाश जारी है। अब उसको गिरफ्तार कर आईसोलेशन में रखा जाएगा। धारा 188ए, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है।