{"_id":"5e8b478e8ebc3e76a20922ca","slug":"crime-rampur-hp-news-sml329718715","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं से अवैध कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं से अवैध कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पुलिस थाना टापरी के तहत अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने 18 हजार मिली लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम पुलिस थाना प्रभारी टापरी किरण कुमारी, सुरक्षा इकाई प्रभारी रामकृष्ण नेगी, मुख्य आरक्षी रजत पंवर चोलिंग के पास गश्त पर थे। पुलिस ने यहां से गुजर रही एक महिला की तलाशी ली। इस दौरान इंदरजेन पत्नी ज्ञान सिंह गांव मिरू तहसील निचार जिला किन्नौर के पास से 9 हजार मिली लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं दूसरे मामले में थाना प्रभारी टापरी किरण कुमारी की टीम ने रविवार रात को मिरू गांव में गश्त के दौरान एक महिला कांता देवी पत्नी सुखराम गांव मिरू तहसील निचार जिला किन्नौर से 9 हजार मिली लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि दो महिलाओं से अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।