{"_id":"5e590c038ebc3ef3ef12a0c3","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3258993113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला व्यक्ति का शव, शराब पीकर गिरने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला व्यक्ति का शव, शराब पीकर गिरने से मौत की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा। थरोच क्षेत्र की ग्राम पंचायत मधाना के तहत भारण नाले में वीरवार सुबह एक नेपाली का शव बरामद हुआ है। पुलिस को प्राथमिक जांच में शराब पीकर गिरने से मौत होने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार वीरवार सुबह स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि भारण नाले में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। नेरवा थाने में सीआरपीसी एक्ट की धारा 174 के तहत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लाल बहादुर पुत्र नाना बहादुर निवासी गांव फगान, थाना एवं तहसील लियांग, जिला रोल्पा, नेपाल के रूप में हुई है। मृतक मशराह निवासी मदन भंडारी के शरील गांव में बागीचे में अपने परिवार के साथ काम करता था। परिजनों के मुताबिक मृतक शराब का आदी था और अकसर शराब के नशे में रहता था। उसने बुधवार को दिन में शराब पी थी। नशे की हालत में रात को नाले में गिरने की आशंका है। पुलिस ने शव को नेरवा अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीपीओ चौपाल वरुण पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पोस्टमाटम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।