{"_id":"5e590b4e8ebc3ef3d25dea54","slug":"crime-rampur-hp-news-sml325899045","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के साथ दो और नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के साथ दो और नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। तहसील जुब्बल के तहत अंटी बाजार में पुलिस ने दो युवकों से 6.44 ग्राम चिट्टा और जुब्बल में एक युवक से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी अनुसार एएसआई सोहन लाल, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने अंटी बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों की तलाशी ली। युवकों से 6.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान चितरा बहादुर उर्फ विक्रम पुत्र धन बहादुर तहसील रोल्पा नेपाल, संजू राही पुत्र प्रेम राही नेपाल गंज के तौर पर हुई है। वहीं जुब्बल में पुलिस ने एक युवक से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की सौ गोलियां बरामद की हैं। इस मामले में युवक दीपक सरीन पुत्र कमल सरीन गांव अंदरेवठी ग्राम पंचायत कुई तहसील रोहड़ू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक नशे की तस्करी के कारोबार में संलिप्त पाए गई हैं। रोहडू, जुब्बल व चिड़गांव पुलिस बीते कई माह से नशे के साथ दर्जनों युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। क्षेत्र में पुलिस का नशा रोकने के लिए अभियान लगातार जारी है।
डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस नशे के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए सुराग तलाश रही है। उन्होंने लोगों से भी नशे को रोकने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया है।