{"_id":"5e396b868ebc3ee5e924f4b7","slug":"crime-rampur-hp-news-sml323191945","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावानगर के समीप पुलिस ने पकड़ी 11 हजार एमएल कच्ची शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावानगर के समीप पुलिस ने पकड़ी 11 हजार एमएल कच्ची शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के भावानगर के समीप पुलिस ने दो अलग-अलग जगह 11 हजार कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले के नेशनल हाईवे पांच पर सोमवार देर शाम रूपी गेट के पास एक व्यक्ति से भावानगर पुलिस की टीम ने दो हजार एमएल कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भावानगर थाने से एएसआई नरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, आरक्षी अशोक और महिला आरक्षी दीपा की टीम ने किन्नौर जिले के रूपी गेट के पास बागवर दास, गांव मतरेवल, डाकघर नोगली से 2 हजार एमएल कच्ची शराब बरामद की है। व्यक्ति ने कच्ची शराब चोरा निवासी ललिता नेगी (37) के ढाबे से खरीदने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने अचानक दबिश देकर भावानगर के समीप एक रिहायशी मकान से तारा माया (37) नेपाली मूल से 9 हजार एमएल कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस प्रशासन गलत कार्यों में संलिप्त लोगों को कतई भी नहीं बख्शेगी।