{"_id":"5e25d09e8ebc3e4b376809f4","slug":"crime-rampur-hp-news-sml321637530","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलबालू देवता के मंदिर के कोठार का ताला तोड़ 40 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलबालू देवता के मंदिर के कोठार का ताला तोड़ 40 हजार चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। ग्राम पंचायत ढाकगांव में देवता किलबालू के मंदिर में रविवार रात को चोरों ने कोठार के मुख्य दरवाजे और अंदर रखी तिजोरी को तोड़कर वहां से करीब 40 हजार नकद राशि चुरा ली। वहीं मंदिर का अन्य सामान सुरक्षित है। मंदिर कमेटी के मोतमीन की शिकायत के आधार पर पुुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर कमेटी के मोतमीन शीशी राम ने पुलिस को बताया कि देवता के मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर चल रहा है। जिसके कारण देवता की पालकी और अन्य धरोहर देवता के कोठार में रखी गई है। मंदिर कमेटी ने निर्माण कार्य में खर्च होने वाली राशि भी कोठार में रखी हुई थी। धनराशि को दो दिन पहले ही कोठार में रखा गया था। घटना का पता उस समय चला जब देवता के गुर सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कोठार का ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद गुर ने यह जानकारी लोगों को दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य एकत्रित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू सुनील कुमार नेगी ने बताया कि मंदिर में चोरी की छानबीन में पुलिस जुट गई है। शीघ्र ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।