फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

चिडगांव में बजुर्ग महिला की गला दबा कर हत्या

Fri, 16 Aug 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
रोहडू (शिमला)। जिला शिमला के चिड़गांव में घर में अकेली बुजुर्ग महिला की उसके ही ढाठू से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों आरोपी उसके नाक और कान के गहने लूटकर फरार हो गया। घटना 15 अगस्त दोपहर की है। आरोपियों में दो मंडी के जबकि एक बिलासपुर जिले का है। पुलिस को पांच घंटे बाद वारदात का पता चला। सीसीटीवी की फुटेज में महिला के पड़ोसी ने तीनों आरोपी पहचान लिए। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर तीनों आरोपियों को शिमला के घणाहट्टी में बस से जाते समय गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी रोहड़ू लाए गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वृद्धा के किराये पर रह रहे युवक के कमरे की चॉबी देने से मना करने पर तीनों युवकों ने आपा खो दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामपत्ति पत्नी स्व. केदार सिंह गांव दुनणा चिड़गांव बाजार में अपने घर तक अकेली थी। 15 अगस्त की छुट्टी होने होने के चलते परिवार के अन्य सदस्य गांव गए हुए थे। दोपहर 12.30 बजे तीन लोग बुजुर्ग महिला के घर के दरवाजे पर आए और उससे एक किरायेदार के कमरे की चाबी की मांग कर रहे थे। महिला ने चाबी देने से इनकार किया तो उनके बीच बहस हो गई। शोरगुल सुन पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति बाहर आया उसने युवकों को देखा। उसने इस पर ज्यादा गौर नहीं किया और अंदर चला गया। शाम करीब पांच बजे महिला के परिजनों ने पड़ोसी को फोन किया और घर वाले फोन पर कोई जवाब न मिलने पर बात कही। साथ ही पड़ोसी को घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी ने पाया कि बुजुर्ग महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर टेलीविजन की आवाज खिड़की से देखा तो महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी। पुलिस को सूचित किया गया। उसका ढाठू से गला घोंटा गया। नाक व कान के सोने के गहने गायब थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम को पड़ोसी ने बताया कि दिन के समय बुजुर्ग महिला के साथ तीन युवक बहस कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत बाजार की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की तो उसमें नजर आ रहे तीनों युवकों को पड़ोसी ने पहचान लिया। पुलिस ने सभी थानों की फुटेज भेज अलर्ट कर दिया। वीरवार देर रात शिमला के बालूगंज थाने की पुलिस टीम ने तीनों युवकों को घणाहट्टी के पास बस से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपियों को लाया गया। पुलिस ने आगामी प्रक्रिया पूरी कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed