रोहडू़। नवयुवक मंडल जखनोटी की नशा छोड़ो खेल खेलो क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को आरंभ किया। ग्राम पंचायत भंफड़ के उपप्रधान अनिल बेथुवान ने स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस मौके पर पंचायत वार्ड सदस्य सुरेशा अलवान, सुषमा नसारू, कुलवंत चौहान, हेमंत सेवग और रंगिता जोखा भी मौजूद रहे। दस दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 50 टीमें भाग ले रही हैं।
नवयुवक मंडल जखनोटी के प्रधान अजनेश संगटान ने बताया कि प्रतियोगिता को करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की ओर प्रोत्साहित करना है। इसमें नवयुवक मंडल के सदस्य आंचल रंगटान, सतपाल संगटान, हरीश सेवग, विकास नगाई, प्रदीप नगाईं, निशांत, हिमांशु सेवग और अतुल संगटान और अन्य सदस्य मौजूद रहे।