{"_id":"695e5f0834de08768205f5e0","slug":"cricket-thrills-in-taklech-31-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-151775-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच में क्रिकेट का रोमांच 31, महिला मंडलों की होगी लोक नृत्य प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच में क्रिकेट का रोमांच 31, महिला मंडलों की होगी लोक नृत्य प्रतियोगिता
विज्ञापन
. ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 64 टीमें लेंगी भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उप तहसील तकलेच में 31 जनवरी से शीलादेश क्रिकेट कप प्रतियोगिता शुरू हो रही है। श्रेय नेगी और राज कायथ की स्मृति में आयोजित होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में ओपन मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा महिला मंडलों की लोक नृत्य प्रतियोगिता भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। शीलादेश क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष धीरज भूषण ने बताया कि तकलेच मैदान में ओपन प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण आयोजित हो रहा है। प्रतियोगिता के मुकाबले 31 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को 5500 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1,44000 रुपये और दूसरा स्थान पाने वाली टीम को 65 हजार रुपये के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। टीमें 30 जनवरी को लाइव टाइम में जुड़कर अपना पंजीकरण कर सकती हैं। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5100 रुपये की राशि इनाम दी जाएगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेट कीपर को 2100 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। महिला मंडल की लोक नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाली टीम को 5100 और उप विजेता को 2500 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक टीमों से 30 जनवरी को अपना पंजीकरण करवाने की अपील की है।