फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket competition concluded in Bahli, 48 teams participated

Rampur Bushahar News: रोनाल को हराकर भद्राश की टीम बनी विजेता

Thu, 27 Feb 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cricket competition concluded in Bahli, 48 teams participated
रामपुर की बाहली पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम भद्राश ट्राॅफी लेते हुए।
बाहली में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न, 48 टीमाें ने लिया भाग
विज्ञापन

विपिन ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और लक्की चुने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
प्रतियोगिता में खाली गई दो सौ गेंदों के बदले युवक मंडल लगाएगा दो सौ पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की बाहली पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भद्राश टीम विजेता बनी है। फाइनल मुकाबले में रोनाल टीम को हराकर भद्राश ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के दौरान करीब 200 डॉट गेंदें फेंकी गईं, जिसके एवज में युवक मंडल की ओर से दो सौ पौधे रोपे जाएंगे। जय दुर्गा नव युवक मंडल बाहली ने ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रभर से आईं 48 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डेक्कन चार्जर भद्राश और खंटू वॉरियर रोनाल के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर भद्राश की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। खंटू वॉरियर रोनाल निर्धारित आठ ओवर में महज 75 रन ही बना पाई। डेक्कन चार्जर भद्राश के कप्तान विपिन चौहान ने 13 छक्कों की मदद से 19 गेंदों में 80 रन बनाए्, जबकि डेक्कन चार्जर भद्राश के यशपाल सिंघा ने 20 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। भद्राश के विपिन को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा लक्की को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब विपिन ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत बाहली प्रधान प्रवीणा जोलटा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस दौरान उपप्रधान कमलेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजक युवक मंडल को बधाई दी। साथ ही उन्हाेंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलाें में भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी और द्वितीय स्थान पर रही रोनाल टीम को 50 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। जय दुर्गा नव युवक मंडल बाहली के अध्यक्ष राजेश भलूनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जितनी भी खाली गेंदें हुई हैं, युवक मंडल की ओर से उतने पौधे रोपे जाएंगे। इस मौके पर युवक मंडल उपाध्यक्ष निखिल नेगी, सह सचिव महावीर नेगी, कोषाध्यक्ष हैप्पी भलूणी, मुख्य सलाहकार सोनू भलूनी, राकेश ठाकुर, रिपन चौहान, महिला मंडल बाहली के सदस्य मौजूद रहे।
- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed