फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket competition begins in Shelag, winner will get Rs 33,000

Rampur Bushahar News: शेलग में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, विजेता को मिलेंगे 33 हजार

Mon, 12 Jan 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। करेवथी पंचायत के शेलग गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। युवक मंडल वृंदावन की ओर से एसपीएल-1 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम देवजुब्बल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 33 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में समाजसेवी अजीत सिंह कंवर, कुमारसैन पंचायत के पूर्व प्रधान प्रवीण वर्मा और उप प्रधान करेवथी रिखी राम कश्यप बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रवीण वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला मंडल शेलग और महिला मंडल के क्चीनघाटी समेत स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय पन्नालाल, बहादुर सिंह और सैनू राम की याद में आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथियों ने 21 हजार की सहयोग राशि युवक मंडल को प्रदान की। युवक मंडल के अध्यक्ष रजनीश कुमार का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में खेल की भावना को बढ़ाना और युवा वर्ग को नशे से दूर करना है। खेल ही ऐसा माध्यम है, जिससे युवा वर्ग अपनी शक्ति को समाज के विकास और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article