फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket competition begins in Nerwa, 64 teams will participate

Rampur Bushahar News: नेरवा में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 64 टीमें लेंगी भाग

Tue, 06 Jan 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। फ्रेंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब नेरवा की ओर से 26वीं क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें 64 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को तीन लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। शुभारंभ पर नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक बतौर मुख्यअतिथि पहुंची। इनके अलावा चंदलोग नेरवा पंचायत की प्रधान बबीता रमचाइक विशिष्ट अतिथि और पंचायत समिति सदस्य मधु रमचाइक ने इस अवसर पर बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शिरकत की। क्लब के महासचिव जय लाल परसाइक ने बताया कि इस वर्ष विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ तीन लाख रुपये, उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 1.25 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट को ट्रॉफी सहित 31 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रथम सेमीफाइनलिस्ट और द्वितीय सेमीफाइनलिस्ट को ट्रॉफी सहित 20 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार 17 जनवरी को खेला जाएगा। समापन समारोह के अवसर पर डॉ. श्रुति शर्मा सीईओ वृंदावन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। इसके अलवा डॉ. अनिल अजटा विशिष्ट अतिथि और सरकारी ठेकेदार उत्तेज राठौर, संजू पनाइक, नरेंद्र शटाइक और विक्की राही विशेष अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article