{"_id":"5fca6d148ebc3ecf9f10aebc","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3535081181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिथल में एक ही फर्म के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिथल में एक ही फर्म के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। कुमारसैन उपमंडल के तहत आने वाले बिथल में एक ही फर्म के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी कर्मचारियों की जांच शिमला से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है। फर्म ने स्वास्थ्य विभाग से कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच करवाने का आग्रह किया था, जिसके बाद विभाग ने आरटीपीसीआर टेस्ट लिए थे। शुक्रवार को इनमें 27 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
बिथल स्थित चौहान हार्डवेयर फर्म के 27 कर्मचारियों का एक साथ कोरोना पॉजिटिव आना चिंता का विषय बन गया है। यह एक ऐसी फर्म है जो एक ही छत के नीचे कई तरह के उत्पाद ग्राहकों को मुहैया करवा रही है। यहां जिला शिमला, कुल्लू और किन्नौर से रोजाना लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में एक साथ दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों का संक्रमित होना क्षेत्र के लोगों के लिए एक बुरी खबर है। बहरहाल बीते दिनों फर्म में खरीदारी को पहुंचे लोगों के संपर्क खंगाले जा रहे हैं। वहीं, उपमंडल कुमारसैन में शुक्रवार को दो नारकंडा और दो लोग भुट्टी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ऊपरी क्षेत्र इन दिनों कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत संवेदनशील बना हुआ है। यहां संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों में संक्रमण का खौफ काफी बढ़ गया है।
शुक्रवार को रामपुर में हुई कोरोना जांच के दौरान 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से खनेरी में 3, सरोगा (कुमारसैन) 1, खोपड़ी 2, वन विभाग रामपुर 1, नोगली 1, बड़ा कंबा (किन्नौर) 1, दोफदा 1, ब्रौ (निरमंड) 1, बतूना नोगली 3, पुलिस थाना ननखड़ी 2, ननखड़ी 1, जाहू डीम (ननखड़ी) 1, ज्यूरी त्यावल 1, मघारा दोफदा 2, मशनू 1 और रंगोरी सराहन में 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उपमंडल में 23 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने उपमंडल के लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षा मानकों की पालना करने का आह्वान किया है।