{"_id":"5fc7c0418ebc3e9bd646fa52","slug":"corona-rampur-hp-news-sml353279373","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों के मुख्य बाजार रामपुर में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जिलों के मुख्य बाजार रामपुर में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन बनने के बाद सूना पड़ा रामपुर बाजार।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। उपमंडल में कोरोना संक्रमण के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। उपमंडल में संक्रमण के रोजाना दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। जिले के हॉट स्पॉट बने रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में बाजार और गलियां सूनी पड़ी हैं। नप क्षेत्र में धारा 144 लागू है और लोगों को घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लोगों को घर-द्वार की जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम युद्धस्तर पर कोरोना सैंपल लेने में जुटी है।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को उपमंडल में कोरोना के एक साथ 53 मामले सामने आने के बाद रामपुर नगर परिषद को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। प्रदेश के शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से थम गई हैं। प्रशासन ने 5 दिसंबर सुबह 6 बजे तक रामपुर नगर परिषद के 9 वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। प्रशासन ने तीन दर्जन से अधिक व्यापारियों को लोगों को घर-द्वार आवश्यक सामग्री मुहैया करवाने की अनुमति दी है। हालांकि, नप क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय सुचारु रूप से चल रहे हैं। यहां 50 फीसदी से कम स्टाफ की तैनाती की गई है।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि नप क्षेत्र में कोरोना जांच का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। लोग जांच करने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में सभी लोग घर-द्वार पर ही मिल रहे हैं। उन्होंने उपमंडल के लोगों से सतर्क रहने और संक्रमण से बचाव को जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने की अपील की है।