{"_id":"5f316da28ebc3e3cbe1c31e7","slug":"corona-rampur-hp-news-sml341296153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल में दो आईटीबीपी जवान निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल में दो आईटीबीपी जवान निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल में आए दिन आईटीबीपी जवानों के कोरोना पॉजिटिव आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे अब क्षेत्र के लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। एक माह से आईटीबीपी की 19वीं वाहिनी सराहन और 43वीं बटालियन ज्यूरी से अभी तक सबसे अधिक जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रामपुर में सोमवार को 19वीं वाहिनी भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस बल सराहन के दो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से रामपुर के खनेरी अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक एक जवान सर्जरी करवाने के लिए रुटीन चेकअप के तहत सात अगस्त को खनेरी अस्पताल में भर्ती हो गया था। जबकि, दूसरा जवान रविवार को बुखार होने पर खनेरी अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों जवानों के सैंपल लेने के बाद जांच के लिए आईजीएससी भेजे। दोनों जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड के मामले पॉजिटिव आने से खनेरी अस्पताल में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सर्जरी वार्ड में चिकित्सक और अन्य लोग भी जवानों के संपर्क में आए हैं। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जानकारी जुटाने में जुट गया है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि खनेरी अस्पताल रामपुर में दो आईटीबीपी के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। प्रशासन ने खनेरी अस्पताल के सर्जरी वार्ड को सैनिटाइज करने के बाद इसे पूरी तरह सील कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जो 7 से लेकर 9 अगस्त के सर्जरी वार्ड में गए थे, वे अपने घरों में अपने आप क्वारंटीन रहें। उन्होंने सभी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
बीएमओ आरके नेगी ने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव जवानों को रिपन अस्पताल शिमला के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों जवानों के संपर्क में जो भी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी संपर्क में आए हैं, उन सभी को क्वारंटीन किया जाएगा।