फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

आनी और निरमंड में 17 एक्टिव मामले

Fri, 07 Aug 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी के निरमंड में वीरवार देर रात एक साथ चार व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। राहत की बात है कि प्रशासन की तरफ से इन सभी लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इनमें से दो यूपी के हैं जबकि दो बिहार के हैं, जो यहां मजदूरी का काम करने पहुंचे हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र की अगर बात की जाए तो आनी और निरमंड में अब पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 17 पहुंच गई है। इनमें से निरमंड के दो एसएसबी जवानों को छोड़कर बाकी सभी 15 लोग बाहरी राज्यों से हैं। सभी 17 पॉजिटिव व्यक्तियों में से दो को आनी के दलाश कोविड केयर सेंटर में रखा गया है, जबकि बाकी 15 लोगों को निरमंड, अरसू और अवेरी में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में आइसोलेट किया गया है। इन सभी लोगों में अधिकतर को कोई भी लक्षण नहीं हैं। इससे लग रहा है कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्ति पहले से ही क्वारंटीन थे, जो भी मजदूर बाहर से आ रहे हैं उन पर प्रशासन की पूरी नजर है। घबराने की आवश्यकता नहीं है। जो बागवान बाहरी राज्यों को सेब बेचने जा रहे हैं, उन सभी बागवानों के भी कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed